तीन अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल व 03 मोबाइल बरामद-
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा तीन अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की एक मोटर साइकिल व 03 अदद मोबाइल फोन बरामद-
जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 17.04.2022 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. अमन उर्फ गिल्लू पुत्र सियाराम 2. अभी पुत्र सियाराम निवासीगण लखपेड़ाबाग झोपड़पट्टी, निकट नीम चौराहा थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी 3. आमीन पुत्र मोबीन निवासी गयासनगर बड़ेल थाना कोतवाली नगर, जनपद बाराबंकी मूल निवास स्थान मैला रायगंज थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी को लखपेड़ाबाग से डी0ए0वी0 स्कूल के रास्ते, देवा तिराहा मार्ग से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की एक मोटर साइकिल व 03 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0- 366/2022 धारा 41/411/413/414 भादवि पंजीकृत किया गया ।
पूछताछ से प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण द्वारा मोबाइल व मोटर साइकिल चोरी कर बेचने का कार्य किया जाता है । अभियुक्तगण द्वारा मोटर साइकिल को थाना सतरिख क्षेत्रान्तर्गत से व मोबाइलों को घरों से चोरी किया गया था।

