इस्लामनगर में मकान में नकब लगाकर लाखों की चोरी। पुलिस चौकी से महज 250 मीटर दूर घटी चोरी की घटना।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। ईस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव में एक किसान के मकान में शुक्रवार रात चोर कूमल लगाकर संदूक में रखें 55 हजार की नकदी व कपड़े एवं जेवर समेत लगभग एक लाख रूपये के सामान चोरी कर ले गए। मकान में कूमल लगने की घटना से गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर मौके का मुआयना कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
घटना इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव नौगबां की है।जहां बीती रात किसान ठाकुरदास पुत्र भीमसैन परिवार के साथ घर के बरामदे में सो रहा था। अज्ञात चोर मकान के पीछे से कूमल लगाकर घर में घुस आए। संदूकों के ताले तोड़कर उस में रखे दो जोड़ी खडुआ, दो जोड़ी हसली, दो जोड़ी मंगलसूत्र,एक जोड़ी पाजेव,सोने के वेसर,सोने की लोग,शादी के बर्तन और चांदी के आभूषण समेत संदूक में रखी 55 हजार की नकदी एवं संदूक में रखे शादी के कपड़ा समेत अन्य सामान चोर चुरा ले गए। सुबह जैसे ही परिजन उठे तो घर का सामान बिखरा देखकर होश उड़ गए। संदूकों में जाकर देखा तो आभूषण और नकदी गायब थी। परिजनों ने चोरी हुए सामान की खोजबीन की। लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल सका है। हालाकि इसी गांव में पुलिस चौकी भी है पर गांव वालो ने बताया कि चौकी के पुलिस वाले क्षेत्र में रात्रि गश्त नहीं करते है। पीड़ित ने घटना की लिखित तहरीर पुलिस चौकी नौगवाँ और थाना इस्लामनगर को दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस चौकी के दरोगा चंद्रपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। और जांच पड़ताल कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
बीती रात पुलिस चौकी के नजदीक से चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए नकब लगाकर लाखों का माल पार कर दिया ।लेकिन नजदीक में स्थित पुलिस चौकी पर किसी को इसकी भनक नहीं लगी।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

