हाइवे किनारे मिला युवक का षव
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। सोमवार की भोर हाईवे पर स्थित नयागांव के निकट एक 35 वर्षीय युवक का शव पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक बहराइच जनपद का निवासी है तथा 7 माह मुम्बई कमाने के लिए गया था। मौत की सूचना पर पहुँचे मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नयागांव के ग्रामीणों ने सोमवार की भोर हाईवे के किनारे पड़े एक युवक के शव को देखकर पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक सुधीर कुमार यादव एव रविन्द्र सिंह ने शव को कब्जे में लेते हुए जमातलासी ली तो मृतक के पास 150 रुपया सहित दो बंडल बीड़ी व एक मोबाइल नंबर बरामद हुआ। मृतक के पास से मिले मोबाइल नंबर के आधार पर मृतक की शिनाख्त प्रदीप कुमार उर्फ पपलू पुत्र सत्यनारायण निवासी धरसवा कोतवाली देहात जनपद बहराईच के रूप में हुई। सूचना पर पहुँचे मृतक के परिजनों ने बताया कि सात माह पूर्व पपलू काम के सिलसिले में मुम्बई गया था और वही काम करता था। 15 अप्रैल को मुम्बई से घर के लिए निकला था तथा 16 अप्रैल की शाम को एक नम्बर से फोन आया था कि लखनऊ पहुंच गया हूँ। इसके बाद कोई जानकारी नही मिली हम सभी लोग घर पर इंतजार कर रहे थे। मृतक के दो पुत्री 11 वर्षीय आँचल व एक गोद में है वही 12 वर्षीय पुत्र विशाल व 8 वर्षीय अभय है। घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में युवक की मौत हुई घटना किस वाहन से हुई है जिसकी जानकारी नहीं है सड़क पर पहिये की बनी रगड़ से प्रतीत होता है कि किसी वाहन ने त्रीवता से ब्रेक लगायी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

