खुली बैठक में ग्राम विकास अधिकारी ने सुनी समस्याएं

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

रामसनेहीघाट, बाराबांकी। विकासखंड बनीकोडर की ग्राम पंचाय कस्बा कोटवा सड़क पंचायत भवन में प्रधान प्रतिनिधि सुधाकर मिश्रा एवं ग्राम विकास अधिकारी रविंदर वर्मा की मौजूदगी में विकास कार्यों को लेकर ग्राम सभा की खुली बैठक की गई। बैठक में आए हुए लोगों ने ग्राम विकास अधिकारी के सामने ग्राम सभा की साफ सफाई, पात्रों को आवास, मनरेगा कार्य, नाली निर्माण ,सटील लाईट, पेंशन योजना आदि जैसी समस्याओं को रखा गया। ग्राम विकास अधिकारी के द्वारा जनता की समस्याओं को अपने प्रस्ताव में नोट कर आश्वासन दिया और कहां जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान होगा। प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि हम निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। कोटवा सड़क में विकास कार्य में आएगी तेजी, फिर से रफ्तार पकड़े गी विकास की गति। जिसमें मेरी जनता का भला हो। अपने पंचायत को विकास से रोशन करने का काम पूरा करने का प्रयास रहेगा। इस मौके पर पंचायत सहायिका सीमा वर्मा, रवि रावत, सल्लू वर्मा, बीपी वर्मा, नितिन वर्मा, पुता महाराज, आकाश पाठक, बीडीसी सोनू रावत, अनुज वर्मा ,अमन वर्मा, चंदन कोटेदार ,इंदल रावत, विजय वर्मा, पंचायत, मोहित पाठक, गोलू गुप्ता, समूह की महिलाएं सहित ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!