उत्तर प्रदेश में कमिश्नर-डीएम सहित सभी पुलिस-प्रशासनिक अफसरों की छुट्टी चार मई तक रद, 24 घंटे में तैनाती स्थल पर पहुंचने का निर्देश

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

भारत के विभिन्न हिस्सों में सामने आ चुकीं सामुदायिक टकराव की घटनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस-प्रशासन को सतर्क कर दिया है। चूंकि, तीन मई को अक्षय तृतीया और ईद पर्व एक ही दिन मनाया जाना संभावित है, इसलिए शांति व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए प्रदेश के सभी मंडलायुक्त, जिलाधिकारी से लेकर एसएसपी, सीओ और थानाध्यक्ष के अवकाश चार मई तक के लिए तत्काल निरस्त करते हुए अगले चौबीस घंटे में तैनाती स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया है।उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रदेशभर के पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण वीडियो कांफ्रेंसिंग की। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में विभिन्न धर्मों के कई पवित्र पर्वों का आयोजन हुआ। यह सुखद है कि पूरे प्रदेश में शांति और सौहार्द का माहौल बना रहा।सीएम योगी ने सामने खड़ी चुनौतियों के प्रति अधिकारियों को आगाह किया कि आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण पर्व-त्योहार हैं। रमजान का महीना चल रहा है। ईद का त्योहार और अक्षय तृतीया एक ही दिन होना संभावित है। वर्तमान परिवेश को देखते हुए पुलिस को अतिरिक्त संवेदनशील रहना होगा। थानाध्यक्ष से लेकर एडीजी तक अगले 24 घंटे के भीतर अपने-अपने क्षेत्र के धर्मगुरुओं, समाज के अन्य प्रतिष्ठितजन के साथ बातचीत कर लें।

Don`t copy text!