थाना प्रभारी के नेतृत्व में पीस कमेटी की हुई बैठक, दिया निदेश

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

त्रिलोकपुर, बाराबंकी। मसौली थाना क्षेत्र की त्रिलोकपुर चौकी पर मंगलवार दोपहर 12 बजे पीस कमेटी की मीटिंग के लिए कस्बे एवं आसपास गांव के सम्मानित लोगों को बुलाकर पीस कमेटी की बैठक की गई जिसमें थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि रथ यात्रा एवं जुलूस बिना परमिशन के न निकालने की अपील किया। थाना प्रभारी ने सख्त हिदायत देते हुए किसी प्रकार का सार्वजनिक जुलूस बिना प्रशासन की अनुमति के नहीं निकाला जाएगा। बिना प्रशासन की अनुमति के अगर किसी प्रकार का कोई जुलूस निकाला गया तो उसकी जिम्मेदारी कार्यक्रम कराने वाले संयोजक की होगी प्रशासन से अनुमति ले प्रशासन उनके साथ रहेगा और धार्मिक कामों को नहीं रोका जाएगा लेकिन प्रशासन के अनुमति ले प्रशासन के साथ रहेगा ।क़स्बा त्रिलोकपुर अंतर्गत पीस कमेटी की मीटिंग मसौली थाना प्रभारी पंकज सिंह अगुवाई मे हुई इस मौके पर चौकी प्रभारी कन्हैया कुमार पाण्डेय, हेड कांस्टेबल प्रदीप मिश्रा, राजेश यादव सिपाही अनुज मिश्रा, पवन कुमार नाग, अनिल गुप्ता, आलोक द्विवेदी, दुर्वेश वर्मा, दिलीप वर्मा, अनवर अंसारी, इमाम मोहम्मद एशरक दर्जनों क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

 

Don`t copy text!