बदायूँ। चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह बुधवार को सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में बस, ट्रक, ऑटो, ई-रिक्शा तथा टैक्सी चालको के यूनियन के पदाधिकारियों के साथ आम जनमानस को सुहेल अहमद सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन, राम बचन गुप्ता सहायक संभगीय परिवहन अधिकारी प्रशासन एवं चन्द्र प्रकाश शुक्ला यातायात निरीक्षक द्वारा सड़क दुर्घटनाओं से बचने एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु जानकारी दी गई और शपथ दिलाई गई और गुड सेमेरिटन को रू 0 50000 से पुरस्कृत किये जाने की योजना के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर रमेश चंद्र प्रजापति यात्री कर अधिकारी , एनजीओ एवम बस, ट्रक, ऑटो, टेम्पो, टैक्सी आदि के पदाधिकारी सम्मिलित रहे।मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान – बदायूं 9719216984
Related Posts

