भाजपा सरकार आमजन के हितों का पूरा ध्यान रख रही है: राजरानी रावत जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी।;एसएम न्युज24टाइम्सद्ध सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव पर बुधवार को आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने फीता काटकर किया। इस दौरान प्रांगण में लगे विभिन्न स्टालों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जानकारी दी गई। साथ ही सैकड़ों मरीजों ने पंजीकरण कराकर स्वास्थ्य लाभ लिया। बुधवार को आजादी अमृत महोत्सव के तहत आयोजित मेले का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने फीता काटने के बाद दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने मेले में लगे विभिन्न स्टालों का अवलोकन करते हुए विभाग द्वारा दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली तथा मेले में मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार आमजन के हितों का पूरा ध्यान रख रही है तथा गरीब वर्ग के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ब्लॉक स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जा रहा है । ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य की विभिन्न सेवाएं उनके घरों के नज़दीक मिल सकें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामजी वर्मा ने कहा कि शासन की मंशा है कि सरकारी योजनाओं एव स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ एक ही जगह पर मिले जिसके तहत आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाता है। डॉ. रामजी वर्मा ने लोगो को गोल्डन कार्ड, टीकाकरण, जननी सुरक्षा योजना सहित स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। सीएचसी प्रभारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि मेले में मरीजों का पंजीकरण कराने के साथ आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री मात्तृव वंदना योजना, जननी सुरक्षा योजना, होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक दवाइयों के स्टालों, शिक्षा विभाग, पंचायत राज विभाग, पर लोगो को जानकारी दी गई। मेले में 1318 मरीजों का पंजीकरण किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राज कुमार सोनी, जिला पंचायत सदस्य रामसिंह भुल्लन वर्मा, सीडीपीओ सुलेखा यादव, सहायक विकास अधिकारी पंचायत जानकी राम, ब्लाक स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी आशाराम चौधरी, बीपीएम अखिलेश पटेल, कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ. प्रीति वर्मा, एआरओ एसएस चौधरी, रोहित रॉय सहित समस्त सीएचसी कर्मी मौजूद रहे।

गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एव बच्चों का अन्नप्राशन

आजादी के अमृत महोत्सव में बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा लगाये स्टॉल पर बाल विकास परियोजना अधिकारी सुलेखा यादव के सहयोग से जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने सन्ध्या पत्नी सतीश कुमार व राजकुमारी पत्नी सिकन्दर की गोदभराई कराते हुए 6 माह की आयु पूर्ण करने वाले देव्याश, दर्शिका व आलिया को सूजी की खीर खिलाकर अन्नप्रासन किया।

आजीविका मिशन के तहत तैयार सामग्री का लिया जायजा

ब्लाक प्रोग्राम अधिकारी सबा फातिमा एव जितेंद्र पटेल के नेतृत्व में लगे स्टॉल में सरस्वती स्वयं सहायता समूह, खुशी महिला स्वयं सहायता समूह, जय सन्तोषी माता स्वयं सहायता समूह, पार्वती स्वयं सहायता समूह, जय दुर्गे माता स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किये गये प्रोडक्ट का जायजा लिया तथा समहू की महिला सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत को हाथ पंखा, डलवा,एव शहद उपहार स्वरूप दिया।

फिट इंडिया के तहत खेल सामग्री का वितरण

युवा कल्याण एव प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा लगाये स्टाल पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने युवक मंगल दल एव महिला मंगल दल की सदस्यों को प्रोत्साहन सामग्री का वितरण क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विकास तिवारी के सहयोग से वितरण किया।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!