वादों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से करें: नवदीप
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी;एसएम न्युज24टाइम्स बुधवार को आयुक्त अयोध्या मण्डल अयोध्या नवदीप रिनवा द्वारा तहसील रामनगर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में उपजिलाधिकारी न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय, भूलेख कार्यालय, संग्रह कार्यालय एवं अन्य विभिन्न अनुभागों का विधिवत निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरान्त यह निर्देश दिये गये कि सभी अधिकारी समय से न्यायालय पर बैठे तथा वादों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से करें। बाहर से आने वाले आम नागरिकों की सुविधा का ध्यान रखा जाये तथा समस्याओं का शासन के मंशानुसार त्वतिर गति से निस्तारित किया जाये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ0आदर्श सिंह, अपर आयुक्त अयोध्या मण्डल अयोध्या जितेनद्र कुमार कुशवाहा, अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह तथा तहसील के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

