फांसी के फंदे पर झूली विवाहिता, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान - बदायूं 9719216984
बुलेट मोटरसाइकिल समेत सोने की चेन न देने के कारण हत्या का आरोप लगाया, ससुरालीजन फरार।
बदायूं। विवाहिता ने फंदे पर लटककर जान दे दी। वहीं मायके वालों का आरोप है। कि दहेज में बुलेट बाइक और सोने की चेन न मिलने के कारण ससुरालियों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या की है। सीओ दातागंज प्रेम कुमार थापा समेत थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव का पोस्टमार्टम कराया तो रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है।
घटना अलापुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या दो की है। यहां रहने वाले गौरव की शादी दो साल पहले दातागंज के करीमगंज गांव निवासी सरिता पुत्री अमरसिंह के साथ हुई थी। परिजनों के मुताबिक शादी के बाद से ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे और बुलेट बाइक समेत सोने की चेन मांगते थे। मांग पूरी न होने पर सरिता के साथ मारपीट की जाती थी। मुकदमे के मुताबिक रिश्तेदारों ने इस मामले को सुलटाने की कोशिश की और परिवार में बैठकर पंचायत भी की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। कुछ दिन सब ठीकठाक रहता, जबकि इसके बाद स्थिति जस की तस हो जाती थी।
परिजनों की ओर से पति के अलावा पप्पू, रामनिवास, सुनीता, मंजू व संगीता के खिलाफ गला दबाकर हत्या की तहरीर दी गई। सभी लोग ससुराल पक्ष के हैं। थाना प्रभारी संजय सिंह भी मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में ले लिया लेकिन तब तक ससुरालीजन वहां से भाग चुके थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि ससुरालीजनों की तलाश की जा रही है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान – बदायूं 9719216984

