अखिलेश के बाद अब मुलायम के विरोध में शिवपाल, बोले-नेताजी चाह लेते तो जेल से रिहा हो जाते आजम खां

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल चुके शिवपाल सिंह यादव ने आज सीतापुर जेल में बंद पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां से भेंट की। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सीतापुर जिला कारागार में आजम खां से करीब 45 मिनट तक वार्ता की।इटावा के जवसंतनगर से समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव ने अपने साथ ही पार्टी की स्थापना करने वाले आजम खां से करीब पौन घंटे की मुलाकात के बाद समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इस समय विधानसभा में आजम भाई से वरिष्ठ कोई भी विधायक नहीं है और समाजवादी पार्टी उनके लिए संघर्ष करते नहीं दिख रही है। शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव के साथ पहली बार मुलायम सिंह यादव पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नेताजी और अखिलेश यादव चाहते तो आजम खां जेल से बाहर होते। नेताजी ने कुछ नहीं किया, लोकसभा में भी मामला नहीं उठाया। वह चाहते तो धरना कर सकते थे। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि यह बात तो पूरा देश जानता है कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बहुत सम्मान करते हैं। अगर आजम खां की जेल से रिहाई के लिए नेताजी की अगुवाई में समाजवादी पार्टी के नेता धरने पर भी बैठ जाते तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तो नेताजी की बात को जरूर सुनते। समाजवादी पार्टी के लोगों को यह बात रखनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य और वरिष्ठ नेता होने के बावजूद भी आजम खां की मदद नहीं हो पा रही। उन पर छोटे और झूठे मुकदमे लगाए गए। अब सिर्फ एक मुकदमा बचा है। छह महीने पहले बहस भी हो चुकी है, लेकिन समाजवादी पार्टी की तरफ से मदद नहीं हो पा रही है। हम तो आजम भाई के साथ हैं और वह हमारे साथ हैं।

Don`t copy text!