आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस थाना ऊन पर शांति समिति की बैठक ली गई।
मुबारक शाह जिला ब्यूरो चीफ खरगोन मध्य प्रदेश 6263652524
खरगोन मध्य प्रदेश नगर में आगामी त्योहारों और पर्वो को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन द्वारा शनिवार शाम ५ बजे पुलिस थाना ऊन परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी त्योहारों में परसुराम जयंती, रमजान ईद, पर्व त्योहारों को देखते हुए त्योहारों को कैसे मनाना एवं उत्सव कैसे आयोजित करना,इस विषय को लेकर पुलिस थाना परिसर में बैठक का आयोजन हुआ। वही शासन की गाइड लाइन से भी समस्त बंधुओं, जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया । बैठक में सबकी सहमति से आगामी त्यौहार ,शांतिपूर्वक मनाने की बात रखी गई। थाना प्रभारी गीता सोलंकी मैडम SI सुरेंद्र सिंह पवार एएसआई भलसे जी उपसरपंच लीलाधर पाटीदार, संतोष व्यास,दिनेश पाटीदार,अजय मण्डलोंई,रविशंकर पाटीदार, नगर के गणमान्य नागरिक, मुस्लिम समाज अध्यक्ष (सदर) मुबारिक शाह, हैदर खान साहब, धर्मगुरु हा, रहमतुल्लाह साहब, सरफराज खान, हाजी सत्तार पठान रिटायर्ड (म.प्र.पु)
पेंटर शहजाद खान, सद्दाम खान, दिलशाद खान, शाहबाज खान, पत्रकार, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी व शांति समिति के सदस्य व थाना स्टॉप उपस्थित रहे। वही इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। और बैठक संपन्न हुई।
मुबारक शाह जिला ब्यूरो चीफ खरगोन मध्य प्रदेश 6263652524

