भीषण गर्मी के चलते बिजली व्यवस्था चरमराई अंडर ग्राउंड ठेकेदार की घोर लापरवाही
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। नगर में बिजली व्यवस्था चरमराई भीषण गर्मी के चलते व रमजान माह में बिजली ने रुलाया 24 घंटे में मात्र 8 से 10 घंटे ही बिजली मिल पा रही है उसमें भी बीच-बीच में ट्रिपिंग होती रहती है अधिकांश मोहल्लों में अंडर ग्राउंड लाइन से बिजली मिल रही है। मोहल्ला सैफुल्लागंज में 2 दिन से अंडर ग्राउंड से लाइन में खराबी आने के कारण अंधेरे में डूबा पड़ा है। भीषण गर्मी के चलते इतनी घोर लापरवाही है जो कम्पनी द्वारा नगर में लाइन डाली गई है वह कंपनी राज कारपोरेशन लिमिटेड मैनपुरी के तहत पूरे नगर में अंडर ग्राउंड का जाल बिछाया गया है जिसके तहत उपभोक्ताओं को सप्लाई मिल रही है। उसमें खामियां ही खामियां है अधिकांश मोहल्लों में अंडरग्राउंड से जो बॉक्स लगे हैं वह खुले हुए है जिन से आए दिन खतरा बना रहता है कोई भी बच्चा जानवर उसकी चपेट में आ जाता है बॉक्स के अधिकांश ढक्कन गायब हो चुके है जगह जगह उनसे हादसे भी होते रहते हैं जिसकी कोई देखभाल नहीं है अधिकांश मोहल्लों में अंडरग्राउंड केबल से बिजली भी सुचारू कर दी गई है उसके बावजूद भी आज तक सहसवान विद्युत उपखंड के हैंडोवर नहीं हुआ है जब के अभी भी राज कारपोरेशन लिमिटेड मैनपुरी के अंडर में ही है। अधिकांश मोहल्लों में इस कंपनी के तहत बिछाई गई लाइन और जगह-जगह लगे बॉक्स उखड़े टूटे खुले पड़े हैं जिनसे अक्सर हादसे होते रहते हैं और कंपनी के ठेकेदार की लापरवाही के चलते अधिकांश मोहल्लों में अंधेरा भी पड़ा रहता है आए दिन समस्या आती रहती है जब के राज कारपोरेशन लिमिटेड मैनपुरी के जो ठेकेदार है उन्होंने अपनी कंपनी के कुछ मोबाइल नंबर भी दे रखे हैं वह नंबर कभी उठते ही नहीं अंडरग्राउंड केबल से जो समस्या होती है वह ठेकेदार की जिम्मेदारी बनती है ना के विद्युत विभाग सहसवान की जब तक के उनके हैंडोवर नहीं हो जाती यह जिम्मेदारी कंपनी की बनती है । कि उपभोक्ताओं को सप्लाई कैसे दी जाए उपभोक्ता आए दिन परेशान रहते हैं वह विद्युत विभाग सहसवान एसडीओ सत्येंद्र कुमार व जेई संतराम का कहना है के कंजूमर हम लोगों को फोन करते हैं। जबकि अभी तक अंडरग्राउंड लाइन हमारे हैंडोवर नहीं हुई है। अभी सारी जिम्मेदारी ठेकेदार की है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

