नहाने के दौरान दो बालक गंगा में डूबे, लापता  रविवार दोपहर गंगा के बसौलिया घाट पर हुआ हादसा 

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

देर शाम तक तलाश में जुटे रहे  ग्रामीण एसडीएम के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा

सहसवान। खेत पर स्वजनों को खाना देने गए दो बालक नहाने के दौरान गंगा में डूब गए। ग्रामीणों ने दोनों की तलाश की लेकिन शाम तक सफलता नहीं मिल सकी। एसडीएम के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। देर शाम एक बालक का शव बरामद हो गया। जबकि दूसरे की तलाश जारी थी। हादसा तहसील क्षेत्र में गंगा के बसौलिया घाट पर हुआ। गांव बसौलिया निवासी तहब्बर का 13 वर्षीय पुत्र शादान और नासिर का आठ वर्षीय पुत्र फरदीन खेत पर काम कर रहे स्वजनों को खाना देने खेत पर गए थे। इसके बाद वह नजदीक ही बह रही गंगा में नहाने चले गए। नहाने के दौरान दोनों गंगा में डूब गए। स्वजनों और ग्रामीणों ने बालकों की तलाश शुरू कर दी।सूचना मिलते ही एसडीएम महीपाल सिंह, नायब तहसीलदार जितेन्द्र कुमार, सीओ चन्द्रपाल सिंह, कोतवाल संजीव शुक्ला, राजस्व निरीक्षक सतीश शर्मा, लेखपाल पुष्पेन्द्र कुमार, पुष्पेन्द्र यादव मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों की मदद से डूबे बच्चों की तलाश शुरू कर दी। देर शाम कछला से गोताखोरों को बुला कर तलाश कराई गई तो फरदीन का शव बरामद हो गया जबकि शादान की तलाश जारी थी।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!