कप्तान अनुराग वत्स ने सतेंद्र के मानवीय कार्य को सराहा, दिया प्रशस्ति पत्र

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। जनपद के सामाजिक कार्यकर्ता आशीष सिंह द्वारा अपने सोशल मीडिया ट्वीटर एकाउन्ट पर हिन्द हॉस्पिटल, बाराबंकी में भर्ती एक 22 वर्षीय एनीमिया रोग से पीड़ित युवक की जीवन रक्षा हेतु एक यूनिट “ए पॉजिटिव” ब्लड ग्रुप के रक्त की त्वरित आवश्यकता के सम्बन्ध में ट्वीट किया गया, जिस पर प्रभारी मीडिया सेल सत्येन्द्र प्रकाश पाण्डेय द्वारा निस्वार्थ भाव व मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए तत्काल स्वेच्छा से रक्तदान करने की इच्छा प्रकट किया गया। इसके उपरान्त प्रभारी मीडिया सेल सत्येन्द्र प्रकाश पाण्डेय द्वारा हिन्द हॉस्पिटल जाकर रक्तदान किया गया। प्रभारी मीडिया सेल सत्येन्द्र प्रकाश पाण्डेय द्वारा विभागीय दायित्वों के साथ-साथ किये गये मानवीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की प्रशंसा की गयी।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!