बगरैन चौकी प्रभारी का शराब पीते वीडियो वारयल, लाइन हाजिर। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने दरोगा को किया लाईन हाजिर।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
बदायूं। उघैती थाना प्रभारी का अश्लील वीडियो का मामला अभी निपटा नहीं कि बगरैन चौकी इंचार्ज का वर्दी में शराब पीने की तस्वीर सामने आ गयी। एसएसपी का कहना है कि सीओ रिपोर्ट मिलते ही एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। बगरैन चौकी प्रभारी ब्रजकिशोर हैं। रविवार को क्षेत्र के एक गांव में भाजपा के एक नेता की बेटी के जन्मदिन पर दावत का आयोजन किया गया था। उसमें चौकी इंचार्ज को भी बुलाया गया था। दावत खाने के लिये चौकी इंचार्ज वर्दी में पहुंचे। यहां एक कमरे में चौकी इंचार्ज के लिये दावत का सारा इंतजाम था। शराब के दौर शुरू हुये। इसी बीच किसी ने शराब पीते चौकी इंचार्ज का फोटो खींच लिया और उसे वायरल कर दिया। हालाकि आयोजक ने शराब की बात से इंकार करते हुये कोल्डड्रिंक पीना बताया। इधर सीओ बिसौली शक्ति सिंह की रिपोर्ट पर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

