संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान के अंतर्गत 26 अप्रैल को सभी ब्लॉकों मे संपन्न…..
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान के अंतर्गत आज 26 अप्रैल को सभी ब्लॉकों मे विभिन्न विभागों द्वारा कार्य योजना के अनुसार कार्य संपन्न किये गये। एडीओ देवां ने बताया कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरसण्डा और देवगांव में स्कूल परिसर की साफ़-सफ़ाई, झाड़ियों की कटाई, नालियों की साफ सफाई, शौचालय की सफाई का कार्य किया गया। साथ ही ग्राम सभाओं में साफ-सफाई का कार्य,व लार्वीसाइडल छिड़काव का कार्य किया गया।एडीओ मसौली जानकीराम के अनुसार चुल्हाबन्नी गांव में साफ-सफाई का कार्य, नालियों की सफाई का कार्य, तथा झाड़ियों की कटाई का कार्य किया गया। फतेहपुर एडीओ द्वारा बताया गया की ब्लॉक की विभिन्न ग्राम सभाओं मे सफाई कर्मचारियों के माध्यम से साफ सफाई कराई गई। तलाबों की सफाई व उसके चारों तरफ झाड़ियों की कटाई की गई। व सभी जल श्रोत जहां जल भराव की स्थिति हैं, सुधार कर जल निकासी किया गया। तालाब में उगने वाले सभी छोटे पौधों जिनकी वजह से तालाबों में गंदगी और मच्छर जनित रोगों के फैलने की संभावना होती हैं, उन्हें हटा दिया गया। सीडीपीओ विमला शर्मा द्वारा बताया गया की देवां ब्लॉक की विभिन्न गांव में आशा आगंनबाडी कार्यकत्री की टीम द्वारा दस्तक अभियान के दौरान स्टिकर चिपकाने का कार्य किया गया, साथ ही वहा बुखार के मरीजों के विषय में जानकारी प्राप्त की गई। कोविड के लक्षण वाले मरीजो के विषय में जानकारी व क्षय रोग के लक्षण वाले लोगों की जानकारी प्राप्त की गई। नीलम द्विवेदी फाइलेरिया कंट्रोल आफिसर द्वारा बताया गया की अर्बन में गुलेरिया गर्दा व कटरा वार्ड में लार्वीसाइडल छिडकाव किया गया। साथ ही आवास विकास कालोनी के सूरजा गेस्ट हाउस के आसपास लार्वीसाइडल छिडकाव का कार्य किया गया। ग्राम पंचायत बिलौली बहाज ब्लॉक फतेहपुर में स्कूलों की दीवारों पर स्लोगन, वाल पेन्टिंग के माध्यम से संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान से संबंधित संदेश जिसमें “सूअर मच्छर गंदा पानी” “इन्सिफेलाइटीस की यही कहानी” के माध्यम से जन जागरूकता का कार्य किया जा रहा हैं।* राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मे पेंटिंग के माध्यम से संचारी रोग नियंत्रण अभियान के विषय में जानकारी को साझा किया गया, की बच्चों को दिमागी बुखार और संचारी रोगों के बारे में समुचित जानकारी प्राप्त रहे। इसके अंतर्गत डेंगू चिकनगुनिया मलेरिया फाइलेरिया जेई एईएस जैसी बीमारियों के विषय में बताया गया ।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

