हिस्ट्रीशीटर अपराधी गिरफ्तार,

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

बाराबंकी थाना दरियाबाद पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अपराधी को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद तमंचा मय कारतूस बरामद –

जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 27.04.2022 को थाना दरियाबाद पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त विशाल थारू पुत्र रमेश निवासी ग्राम मुजेहना मजरे गंगौली थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी को नहर पुलिया दनापुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से एक अदद तमंचा मय एक अदद जिन्दा कारतूस .9MM बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना दरियाबाद पर मु0अ0सं0 131/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।  अभियुक्त, थाना दरियाबाद का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है जिसके विरुद्ध जनपद बाराबंकी में कई आपराधिक मामलें दर्ज है।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

 

 

Don`t copy text!