स्कूल चलों अभियान के तहत नामांकन अभियान जारी

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूँ। 27 अप्रैल प्राथमिक विधालय में स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम जारी है। इस कार्यक्रम में प्राथमिक विधालयों के अध्यापक एवं बच्चे बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। रैली निकालकर पूरे गांव को जागरुक कर रहे हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित हो इसके लिए अध्यापक अभिभावकों से सम्पर्क स्थापित करते रहें।

स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम तहत ईट भट्टों पर कार्य करने वाले मजदूरों के बच्चों को भी इस कार्यक्रम से जोड़ा गया और नामांकन के लिए प्रेरित किया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को नामांकन बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत के साथ अभिभावकों से संपर्क बनाए रखने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि विद्यालयों में नामांकन के लिए हम सभी ने प्रण लिया है कि जनसंख्या के सापेक्ष 6 साल से 14 साल के बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन करेंगे। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क कर छूटे हुए बच्चों का नामांकन करा रहे है। सभी परिषदीय विद्यालयों को गांव के हर बच्चे को नामांकित कर शत प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य पूर्ण करना है।
इस सत्र में जनपद को कुल नामांकन का लक्ष्य 434670 है तथा नवीन नामांकन का लक्ष्य 78110 है, जिसके सापेक्ष 27 अप्रैल तक 53141 नवीन नामांकन किए जा चुके हैं।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!