40 वर्षीय युवक के करंट लगने से मौके पर ही मौत

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। शुक्रवार को शहर स्थित एक मकान में ग्रेनाइट कर एक 40 वर्षीय युवक के करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गयी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौप दिया है।
थाना व कस्बा सफदरगंज के यादवपुरवा निवासी प्रमोद कुमार पुत्र नन्दू यादव शहर स्थित एक मकान में पत्थर घिसाई का काम कर रहा था कि अचानक युवक के करंट लग गया घर मे कोई अन्य व्यक्ति न होने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया है। मृतक की पत्नी विमला, पुत्री चाँदनी, आरती, स्वाति व ममता का रो रोकर बुरा हाल है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!