यूपी बोर्ड: पूरा हुआ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
बदायूं। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शनिवार को पूरा हो गया। 15 दिन में 287139 कापियां जांची गईं। इन्हें अब कोठार में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में सुरक्षित रखा गया है। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जिले में 23 अप्रैल से शुरू हुआ था। बोर्ड ने चार मई तक मूल्यांकन कार्य पूरा करने के निर्देश दिए थे। शुरुआत में मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों की लगातार कमी बनी रही। इसकी वजह से मूल्यांकन का काम खत्म नहीं हो पाया। जिले को 287139 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित हुईं थी। इसमें राजकीय इंटर कॉलेज को 54940, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज को 48289, एसके इंटर कॉलेज को 94021 और नगला इंटर कॉलेज को 89889 उत्तर पुस्तिकाएं दी गईं थी। इसमें एसके इंटर कॉलेज में पांच मई, नगला कॉलेज में छह और राजकीय इंटर कॉलेज व राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का काम पूरा हो सका। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होने के बाद में इनको जीआईसी में बने कोठार में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखवा दिया गया है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

