दो शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार,
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
बाराबंकी थाना मसौली पुलिस द्वारा दो शातिर लुटेरों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से लूटा गया एक अदद मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साइकिल बरामद- जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 06.05.2022 को थाना मसौली पुलिस टीम द्वारा थाना मसौली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 169/2022 धारा 392 भादवि से सम्बन्धित दो शातिर लुटेरों 1. विजय कुमार पुत्र पाटनदीन 2. यस सर पुत्र गंगा प्रसाद निवासीगण बडेला नारायण पुर थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से लूटा गया एक अदद मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साइकिल बरामद किया गया। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि दिनांक-24.04.2022 को पिपरौली मोड़ के पास एक व्यक्ति से रियल मी का मोबाइल फोन व रुपये छीने थे, जिसे मसौली पुलिस द्वारा बरामद किया गया है।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

