लोक अदालत की सफलता में बार एशोसिएसन का सहयोग बहुत जरूरी
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाराबंकी के तत्वावधान में दिनांक-14 मई 2022 को जनपद न्यायालय में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के परिपेक्ष्य में जनपद न्यायाधीश रवीन्द्र नाथ दूबे जी की अध्यक्षता में आज दिनांक-07.05.2022 को जिला बार एशोसिएसन बाराबंकी के पदाधिकारियों एवं विद्वान अधिवक्तागण के साथ विचार विमर्श बैठक का आयोजन जनपद न्यायाधीश महोदय के विश्राम कक्ष में किया गया है।
इस बैठक में इरफान अहमद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, बाराबंकी एवं संजय कुमार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाराबंकी के अतिरिक्त वर्तमान बार के अध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा, महामंत्री रितेश मिश्रा व फौजदारी एवं दीवानी न्यायालयों के वरिष्ठ विद्वान अधिवक्ता राजेश मिश्रा राज नारायण शुक्ला, मुचकुन्द वर्मा, नरेश कुमार सिंह, योगेन्द्र वर्मा, राजीव चौहान, संतोष सिंह, प्रकाश शुक्ला अजय सिसौदिया,महेन्द्र प्रताप सिंह, हरीश अग्निहोत्री, रामनरेश वर्मा, कौशल किशोर त्रिपाठी, अश्विनी वर्मा राजेन्द्र प्रताप सिंह आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
इस दौरान जनपद न्यायाधीश द्वारा बताया गया कि दिनांक-14 मई 2022 की राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना से संबंधित क्लेम पिटिशन, दीवानी वाद, वैवाहिक वाद, फौजदारी के शमनीय वाद, एन0आई0 एक्ट, विद्युत अधिनियम, बैंक के ऋण सम्बन्धी वाद, राजस्व वाद, चकबन्दी वाद तथा वे समस्त वाद जो सुलह समझौता के आधार पर निस्तारित किये जा सकते हैं, उनको जरिये सुलह समझौता निस्तारित कराया जायेगा। जिसमें वि़द्वान अधिवक्ताओं का सहयोग बहुत जरूरी है। ऐसे में बार एशोसिएशन के पदाधिकारियों एवं अधिवक्तागण की अहम भूमिका है कि वे और अन्य अधिवक्तागण को भी इसके लिए प्रेरित करें कि वे अपने अपने पक्षकारों को अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण के लिए तैयार करें। लोक अदालत, न्याय चला निर्धन से मिलने की परिकल्पना को साकार स्वरूप देने के लिए इस लोक अदालत को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें जिससे लोक अदालत अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सके।
इरफान अहमद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा बताया गया कि इस लोक अदालत की सफलता के लिए लगातार बैठकों का आयोजन किया जा रहा है एवं प्रत्येक स्तर पर विस्तृत रूप रेखा तैयार कर उनका क्रियान्वयन कराया जा रहा है।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कुमार द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में केन्द्र/राज्य सरकार एवं माननीय उच्च न्यायायल द्वारा कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु जारी सभी दिशा निर्देशों का पालन कराते हुए मामलों का निस्तारण कराये जाने का लक्ष्य रखा गया है।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

