उपखंड अधिकारी के नेतृत्व में विधुत चोरों के विरुद्ध चला अभियान। डेढ़ दर्जन विधुत चोरों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत, छापामार टीम ने साढे चार रूपये की राजस्व वसूली की। विधुत चोरी करने वालों में मचा हड़कंप
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान-बदायूं 9719216984
सहसवान। नगर एवं देहात क्षेत्रों में विधुत चोरों द्धारा कटिया डालकर विधुत कि की जा रही चोरी को पकड़ने के उद्देश्य उपखंड अधिकारी ने विजिलेंस टीम के साथ नगर एवं देहात क्षेत्रों अचानक छापा मारकर डेढ़ दर्जन से ज्यादा विधुत चोरी कर रहे चोरों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत कराया गया है। अभियान से विधुत चोरी कर रहे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। वही टीम ने देहात क्षेत्रों में विधुत चोरी करके चलाए जा रहे ट्यूबेल स्वामियों के विरुद्ध भी केबल व्यक्त करते हुए अपराध पंजीकृत कराए हैं टीम ने साढे चार लाख रूपये से अधिक वकाया राजस्व भी बसूला हैl
उपखंड अधिकारी सत्येंद्र सिंह तथा विजिलेंस जूनियर इंजीनियर रवि भटनागर विजिलेंस प्रभारी निरीक्षक बदायूं के साथ नगर के मोहल्ला दहलीज मोहल्ला चौधरी मोहल्ला नसरुल्लागंज में तड़के सुबह 7 बजे टीम के साथ दो दर्जन से ज्यादा विद्युत चोरों को पकड़ लिया। जिसमें विधुत चोरी का प्रयोग करते हुए पकड़े गए 14 लोग टीम को कोई भी अभिलेख नहीं दिखा सके जबकि शेष पकड़े गए लोगों ने टीम को अभिलेख दिखाएं जिस पर विभागीय टीम संतुष्ट दिखी नगर में विधुत टीम द्धारा विधुत चोरी करने वाले लोगों के विरुद्ध जैसे ही कार्रवाई प्रारंभ की गई विद्युत चोरों में हड़कंप मच गया लोग धड़ाधड़ अपनी कटिया एवं तार हटाने लगे टीम के साथ कई स्थानों पर लोगों की झड़पें भी हुई परंतु टीम ने अपना कार्य नहीं रोका।
टीम ने ग्राम रेलई माधोपुर बिहारीपुर तथा चंदनपुर ग्रामों में विद्युत चोरी करके चल रहे कई ट्यूबेल स्वामियों को पकड़ा तथा उनकी केवल जप्त करते हुए 14 विधुत चोरी करने वालों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विधुत विभाग द्धारा नगर एवं देहात क्षेत्र में में विधुत चोरी करने वालों के विरुद्ध चलाए गए अभियान से विधुत चोरों में हड़कंप मचा हुआ है।
टीम में जूनियर इंजीनियर इंटेलिजेंस इंटेलिजेंस रवि भटनागर प्रभारी निरीक्षक भोलानाथ गंगवार जूनियर इंजीनियर नगर सहसवान संतराम सहित अनेक विधुत कर्मचारी एवं टीम के सदस्य उपस्थित थे l
उपखंड अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर एवं देहात क्षेत्रों में विधुत चोरी करने वालों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। इसलिए अगर कोई भी व्यक्ति विधुत चोरी करके उपयोग में ला रहा है। तो वह तत्काल बंद कर दें। तथा अपना विधुत कनेक्शन के लिए आवेदन कर दें। पकड़े जाने पर अपमानित होने के साथ-साथ अपराध पंजीकृत तथा आर्थिक दंड का भी जुर्माना देना पड़ेगा।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान-बदायूं 9719216984

