सीडीपीओ ने किया स्तनपान अभियान का शुभारंभ
शिव शंकर बाजपाई संवाददाता बंकी ब्लॉक एसएम न्यूज़24टाइम्स 8423434053
देवा , बाराबंकी। बुधवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय देवा से नगर पंचायत के दोनों आंगनबाड़ी केंद्र के मोहल्ला हुज्जाजी 1 और 2 ग्राम सभा के पवैयाबाद, मलूकपुर, कोटवाकला, जोलिया बनारस, कुसुंबा और जबरीखुर्द गांव में में 6 माह तक के शिशुओं के लिए पानी नहीं केवल स्तनपान कराने के अभियान का शुभारंभ करते हुए घर-घर जाकर भ्रमण किया गया। इस अभियान में बाल विकास परियोजना अधिकारकी विमला शर्मा, खंड विकास अधिकारी पूजा पांडे, सहायक विकास अधिकारी मोहम्मद सलीम, समस्त ग्राम पंचायत अधिकारी, समस्त ग्राम विकास अधिकारी और समस्त ग्राम प्रधान विकासखंड देवा बाराबंकी के सभी लोग उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने इस बाल विकास परियोजना का शुभारंभ का भ्रमण करते हुए कहा कि शिशु के लिए मां का दूध अमृत के समान होता है। 6 माह तक ना कोई पानी ना कोई घुटी केवल मां का दूध ही शिशु को देना है। शिशु के लिए 6 महीने तक पानी नहीं केवल मां का ही दूध सबसे ज्यादा जरूरी होता है। 6 माह के शिशु के पोषण का एकमात्र जरिया सिर्फ मां का दूध ही होता है और यह भी बताया कि मां के दूध में मौजूद कैल्शियम, फेट, प्रोटीन, विटामिन ए और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो शिशु के विकास होने में मदद करता है। मां का दूध ही शिशु की बीमारियों के प्रति इम्यूनिटी पावर बढ़ाता है जिससे शिशु हमेशा स्वस्थ और सुंदर रहता है ।
शिव शंकर बाजपाई संवाददाता बंकी ब्लॉक एसएम न्यूज़24टाइम्स 8423434053

