अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर नर्सों को किया गया सम्मानित

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी:अन्तर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर चाइल्ड लाइन टीम सदस्यों ने जिला चिकित्सालय में सेवा और सहायता की प्रतिमूर्ति नर्सो को पुष्प गुच्छ देकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर चाइल्ड लाइन टीम सदस्य प्रदीप कुमार ने कहा कि नर्स बहने सेवा और सहायता की प्रतिमूर्ति हैं, इनके प्यार और निःस्वार्थ भाव से की गई मरीजो की सहायता से मरीज जल्दी स्वस्थ्य होता है। उन्होंने कहा कि नर्सों को उनकी सेवाओं व परिश्रम के लिए सम्मानित किया जाना चाहिए। और कहा कि एक डॉक्टर और मरीज के बीच की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी नर्स होती हैं। डॉक्टर केवल दवाओं को निर्धारित करता है और रोग का निदान करता है, लेकिन आखिर में, यह नर्स ही होती है जिसके ऊपर मरीज के उपचार की वास्तविक जिम्मेदारी निर्भर करती है। नर्स दिवस के अवसर पर चाइल्ड लाइन 1098 टीम द्वारा जिला महिला अस्पताल बाराबंकी नर्स श्रीमती मिथलेश दीक्षित जी (ए एन एस ) को पुष्प देकर व मौजूद सभी नर्सो को अन्तर्राष्ट्रीय नर्स दिवस की बधाई दी। वही मिथलेश दीक्षित जी ने चाइल्ड लाइन के कार्यों की सराहना की इस मौके पर महिला अस्पताल से सिखा, कल्पना, अनुरिता, सुनीता (नर्सिंग अधिकारी), सुमन(इंचार्ज), बेला आदि स्टाफ नर्स को पुष्प गुच्छ देकर उनका सम्मान किया गया।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

 

Don`t copy text!