तीसरी आंख की निगरानी में होगी छह केंद्रों पर मदरसा बोर्ड की परीक्षा
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
बदायूँ। अल्पसंख्यक विभाग की ओर से मदरसा बोर्ड की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन संपन्न कराये जाने की तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। मदरसा बोर्ड की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन संपन्न कराये जाने की तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। मदरसा बोर्ड की हाईस्कूल, इंटर, स्नातक एवं परास्नातक की परीक्षायें 14 मई से शुरू होकर 23 मई तक चलेंगी। परीक्षा के लिये छह केंद्र बनाये गये हैं।
अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रूहैल आजम ने गुरुवार को ककराला में बनाये गये परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। मदरसा तैबा इस्लामियां ,मदरसा हिरा इस्लामियां गर्ल्स ककराला में पहुंचकर सीसीटीवी कैमरें, फर्नीचर,लाइट,शौचालय,पेयजल की व्यवस्था को चेक किया। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि मदरसा बोर्ड की परीक्षा को नकल विहीन व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना हमारी प्राथमिकता है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में परीक्षा करायी जायेगी। कुल 1938 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह आठ से 11 एवं द्वितीय पाली की परीक्षा दो से पांच बजे तक संपन्न होगी। परीक्षा के लिये पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाये गये हैं।
ये बने हैं परीक्षा केंद्र
वीर अब्दुल हमीद हायर सेकेंड्री स्कूल सहसवान, मदरसा फातिमा गर्ल्स कालेज इस्लामनगर, मदरसा अल हसन कॉलेज बिसौली, मदरसा शम्सुल उलूम बदायूं, मदरसा हिरा इस्लामियां ककराला एवं मदरसा तैयब इस्लामियां ककराला को केंद्र बनाया है। मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

