वृक्ष मानव जीवन के लिए एक औषधी है। बाबर मियां।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने कहा पेड़ हमारे जीवन का एक अंग है। जो मानव जीवन को सांस दिलाने में मदद करता है। पालिकाध्यक्ष नगर के मोहल्ला जहांगीराबाद में पालिका परिषद की भूमि पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कहे।
उन्होंने कहा कि वृक्षों से मानव समाज को ऑक्सीजन के रूप में सांस लेने में जहां मदद करता है। वही वृक्षों से पर्यावरण भी सुरक्षित रहता है। क्योंकि पर्यावरण को सुरक्षित रखने में वृक्ष ही अहम भूमिका रखते हैं। उन्होंने कहा वृक्षों के हमें ऑक्सीजन जलाने की लकड़ी घरेलू फर्नीचर के अलावा कई पौधे मनुष्य की बीमारियों का बच्चा भी करते हैं उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक खाली पड़े स्थानों पर पेड़ लगाने का भी आव्हान किया। इस मौके पर मीर हैदर अली, पालिका के कर्मचारी व अधिनिस्थ उपस्थित रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!