भ्रष्ट एसडीओ ने नहर विभाग की जमीन, किसानों के हाथों बेंच डाला सम्पूर्ण समाधान दिवस में दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की माँग की

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

हैदरगढ़, बाराबंकी। लघु डाल नहर विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार का भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य राजकुमार सिंह द्वारा बड़ा खुलासा किया गया है। आरोप है कि तत्कालीन एसडीओ द्वारा नहर विभाग की जमीन को कुछ किसानों के हाथों बेंच डाला गया है, जिसे किसानों ने अब खेत बना डाला है। जिसके चलते नहर का स्वरूप ही खत्म हो गया है। तालाब भरने व सिंचाई की रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों द्वारा फर्जी भेंजकर शासन को गुमराह किया जा रहा है। भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य श्री सिंह ने शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में दिए गए शिकायती पत्र में बताया है कि तहसील हैदरगढ़ क्षेत्र के दुनौली, भिटौरा व बिबियापुर नहर में सिचाई होने की रिपोर्ट नहर विभाग के अधिकारियों द्वारा फर्जी भेजी जा रही है, जबकि मौंके पर नहर का स्वरूप ही नहीं बचा है। यहीं नहीं दुनौली पम्प नहर में टेल की नहर की जमीन को तत्कालीन एसडीओ ने कुछ किसानों के हाथों बेच डाला है जिसे किसानों ने अब खेत में तब्दील कर दिया है। परिणामस्वरूप नहर का स्वरूप अब खत्म हो गया है। इसके अलावा ग्राम पंचायतों में तालाब भरने की रिपोर्ट भी विभागीय अधिकारियों द्वारा फर्जी तरीके से भेजी जा रही है। कुलमिलाकर है विभागीय अधिकारियों द्वारा शासन को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। वहीं इसको लेकर भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य राज कुमार सिंह ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की माँग की है।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!