बिजली विभाग का चेकिंग अभियान हो सकता है जनता के आक्रोश का शिकार 

शांति देवी

एक तरफ जनता बिजली कटौती से परेशान तो विभाग चला रहा अभियान

 

शांति देवी 

 

बाराबंकी। एक तरफ पूरा शहर अघोषित कटौती से परेशान है तो वहीं दूसरी तरफ बिजली विभाग चेकिंग अभियान चलाने जा रहा है। भीषण गर्मी मे सही बिजली ना मिलने से जनता गर्म पानी पीने पर मजबूर हैं ऐसे मे बिजली विभाग का अभियान चालू हो गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के लोग दिनभर अघोषित बिजली कटौती से परेशान रहते हैं और शांति से सो तक नहीं रहे हैं यहा तक लोग गर्म पानी पीने को मजबूर हैं। अभियान की ख़बर जनता तक पहुचने पर लोगों का गुस्सा सातवे आसमान पर पहुच चुका है और लोगों का कहना है सही लाइट मिल नहीं रही और अवैध वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि अभियान की आड़ मे जनता का शोषण किया जाएगा।

सूत्रों से पता चला है कि वर्तमान समय मे जनता मे विभाग के प्रति आक्रोश ज्यादा है उनके गुस्से का शिकार अभियान के कर्मचारी और अधिकारी हो सकते हैं। वहीं विजय नगर, आजाद नगर और अयोध्या नगर के लोगों का कहना है कि गरीब जनता को अपने चेकिंग के जाल मे फंसा कर डराकर धमका कर अवैध वसूली आसानी से कर सके इस लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान की आड़ मे ऊपर से लेकर नीचे तक वसूली की रकम का बंदर बांट होता है।

 अभियान कितना सफल होगा यह तो आने वाला समय बतायेगा।

Don`t copy text!