समाज जागरण का कार्य करती है राष्ट्रसेवा समिति आदर्श जूनियर हाईस्कूल नयागंज में हुई समिति की बैठक

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आनुषंगिक संगठन राष्ट्र सेविका समिति की मुहल्ला नयागंज स्थित आदर्श जूनियर हाई स्कूल में बैठक हुई। इसमें संगठन के उद्देश्यों और अन्य विषयों पर चर्चा की गई।
ब्रज प्रांत की प्रांत सेवा प्रमुख कृष्णा शर्मा ने राष्ट्र सेविका समिति एक परिचय विषय पर बौद्धिक दिया। उन्होंने समिति की स्थापना, उद्देश्य और आवश्यकता आदि विषयों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समिति बालिकाओं, युवतियों, महिलाओं को संगठित करके समाज जागरण का कार्य करती है। इससे उनमें देश भक्ति का भाव जागृत होता है। सरोज शर्मा ने छह जून को बरेली में होने वाले प्रशिक्षण वर्ग के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि समिति का कार्य गुणवत्तायुक्त बने इसलिए प्रशिक्षण की परम आवश्यकता है। बरेली की सेविका उषा शर्मा ने दैनिक शाखा लगाने की विधि और होने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदेश गुप्ता और संचालन सेवा भारती जिला अध्यक्ष प्रेम स्वरूप ने किया। इस मौके पर रेखा यादव, सीमा माहेश्वरी, मीनू माहेश्वरी, मंजू, मोहरपाल, नंदिनी, कंचन, कीर्ति माहेश्वरी, पिंकी, बबली, वसुंधरा, सोनम, कशिश आदि मौजूद रहीं।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!