समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं: बीएल वर्मा

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

उझानी। केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने जन समस्याओं के समाधान के दिशा में विशेष कदम उठाने पर जोर दिया है। सोमवार सुबह वह अपने निवास पर फरियादियों से रूबरू हुए। लोगों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया और कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र भी सौंपे। इस पर उन्होंने संबंधित अफसरों को फोन कर समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। कहा इस संबंध में देरी बर्दाश्त नहीं होगी।
वर्मा ने दूसरे दिन सोमवार को भी फरियादियों से भेंट की। सर्वाधिक संख्या ग्रामीण क्षेत्र के फरियादियों की रही। केंद्रीय राज्यमंत्री ने संबंधित अफसरों को फोन पर बात कर प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए। इस दौरान वर्मा कार्यकर्ताओं से भी रूबरू हुए। सरकारी योजनाओं की जानकारी आम आदमी तक पहुंचाने पर जोर दिया। कहा-जरूरतमंदों को लाभकारी योजनाओं का हरहाल में फायदा मिलना चाहिए।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!