तीन गौवंशीय पशुओ को बरामद किया है। अभियुक्तों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज…
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। घुमन्तु पशुओ का वध करने वाले दो अभियुक्तों को सफदरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर हाफड़ाले में लदे तीन गौवंशीय पशुओ को बरामद किया है। अभियुक्तों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
घुमन्तु पशुओ की आये दिन हो रही चोरी की सूचना पर शुक्रवार की थानाध्यक्ष अभिषेक तिवारी, उपनिरीक्षक राजकुमार, हेड कॉन्स्टेबल सतीश कुमार, राजबाबू, शिवरतन ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम अम्बौर में हाफड़ाले पर लाद कर ले जा तीन गौवंशीय पशुओ को बरामद किया। पुलिस की गिरफ्त में आये अभियुक्तों में मो0 कलीम पुत्र हफीजुल्ला निवासी कस्बा व थाना दिलदार नगर जनपद गाजीपुर, व जुबेर अली पुत्र शब्बीर अली निवासी लक्षबर बजहा थाना सफदरगंज बताया। पुलिस ने हाफड़ाला नम्बर मैजिक डाला यूपी 32 केएन 4982 को सीज करते हुए अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

