कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 04 शातिर चेन स्नेचर गिरफ्तार
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चेन स्नेचर गिरोह का पर्दाफाश, 04 शातिर चेन स्नेचर गिरफ्तार कर कब्जे से 01 अदद चेन व नकद रूपये बरामद-
दिनांक-25.05.2022 को थाना कोतवाली नगर पर वादिनी शशी कश्यप पत्नी राकेश कश्यप निवासी श्रीनगर देवा रोड थाना कोतवाली नगर बाराबंकी द्वारा सूचना दी गई कि मैं और मेरी सास रामावती आनन्द भवन स्कूल के पास से ई-रिक्शे में बैठकर दवा लेने जा रही थी कि तभी 04 महिलाएं ई-रिक्शा रोककर बैठ गई और एक महिला द्वारा उल्टी का नाटक करके गले में पहनी सोने की चेन व पर्श को चोरी कर लिया गया। इस सूचना पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0-498/2022 धारा 379/34 भादवि पंजीकृत किया गया। घटना के सफल अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास किया जा रहा था कि दिनांक-27.05.2022 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा माल गोदाम रोड के पास से 04 अभियुक्ता 1-रिंकी देवी पत्नी शंकर ग्राम बलिया थाना महोली जनपद संतकबीर नगर, 2-सुनीता पत्नी मिठाईलाल निवासी उनवल थाना खजनी जनपद गोरखपुर, 3-मुगानी देवी पत्नी रमेश निवासी पिडारी थाना महोली जनपद सन्तकबीर नगर, 4-गीता पत्नी राजेन्द्र निवासी तेतरिया थाना बखिरा जनपद सन्तकबीर नगर को गिरफ्तार किया गया। कब्जे से चोरी की गई 01 अदद चेन व 400/-रूपये नकद बरामद किया गया।
पूछताछ से प्रकाश में आया कि अभियुक्तागण का एक चेन स्नेचिंग का गिरोह है जो ऑटो रिक्शा/ई-रिक्शा आदि पर बैठकर चलती है और योजनाबद्ध तरीके से बहाना बनाकर मौका पाते ही लोगों की चेन व पर्श चोरी कर लेती है। इनके द्वारा गोंडा, बहराइच, बाराबंकी आदि जनपदों में इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

