महिला आयोग करेगी जनसुनवाई 1 जून को

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। (एसएम न्युज24 टाइम्स) जिला प्रोबेशन अधिकारी, बाराबंकी द्वारा बताया गया कि श्रीमती कुमुद श्रीवास्तव सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग लखनऊ द्वारा आगामी 01 जून को पूर्वान्ह 12.30 बजे से लोक सभागार कलेक्ट्रेट, बाराबंकी में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न से सम्बन्धित घटनाओं के प्रकरणों की जनसुनवाई का आयोजन किया जायेगा। जिन पीड़ित महिलाओं को अपनी समस्या सदस्य महिला आयोग श्रीमती कुमुद श्रीवास्तव के समक्ष प्रस्तुत करनी हो वे आगामी 01 जून को लोक सभागार कलेक्ट्रेट बाराबंकी में पूर्वान्ह 12.30 बजे उपस्थित होकर अपनी समस्या को प्रार्थना पत्र के माध्यम से प्रस्तुत कर सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि सदस्य द्वारा प्रातः 09 बजे वृद्धाश्रम का निरीक्षण, प्रातः 10.30 बजे से 11.30 बजे तक जिला महिला चिकित्सालय निरीक्षण, 11.30 बजे से कलेक्ट्रेट लोक सभागार में समीक्षा बैठक, अपरान्ह 12.30 बजे से 01.30 बजे तक लोक सभागार में जनसुनवाई, अपरान्ह 01.30 बजे से 01.45 बजे तक मीडिया प्रेसवार्ता, अपरान्ह 03 बजे दल सराय प्राथमिक विद्यालय रामनगर में चौपाल आयोजित की जायेगी।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!