भीषण आग लग जाने से भैंस का पढरा व दो बकरे जलकर हुई राख

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पीआरबी 13 21 घटनास्थल पर कांस्टेबल महिपाल सिंह ने तत्काल मौके पर फायर बिग्रेड को बुलवाकर आग बुझाने का कार्य किया जिनकी क्षेत्र में अथक प्रयास की चर्चा होती नजर आई।

एक पडरा, दो बकरे एक स्कूटी आई आग की चपेट में अनाज, बटिया, आलू आदि का हुआ नुकसान। सहसवान। तहसील क्षेत्र के ग्राम जरीफपुर गढ़िया में लगी अचानक आग लगने से लगभग एक दर्जन लोगों का हुआ नुकसान बताते चलें आज लगभग 6 बजे के करीब जरीफपुर गढ़िया में अचानक आग लगने से पूरनलाल, नन्हे की भैंस का पढ़रा, दो बकरे जलकर राख हो गये एवं आलू भूसा गेहूं की बटिया कंडे आदि स्वाहा हो गए अजब सिंह, हुलासी‌ का स्कूटी सहित समस्त सामान स्वाह हो गया इसी तरह हुकुम सिंह, महाराज, जोगराज, लाला राम, पूरनलाल, की बटिया, अनाज आदि स्वाहा हो गए आग की खबर सुनते ही ग्रामीणों में भगदड़ मच गई वही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने बहु मुश्किल आग पर काबू पाया।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!