शासन द्वारा दिए गये लक्ष्य को ईमानदारी से अधिकारी करें पूरा: डा. आदर्ष सिंह

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

जीआईसी में गरीब कल्याण सम्मेलन का हुआ आयोजन

बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स) । जीआईसी ऑडिटोरियम सहित जनपद के समस्त विकास खंडों में गरीब कल्याण सम्मेलन का हुआ आयोजन, सम्मेलन का किया गया सजीव प्रसारण विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुना। गरीब कल्याण सम्मेलन कार्यक्रम के अंतर्गत देश व प्रदेश स्तर पर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के सजीव प्रसारण का आयोजन जनपद के जीआईसी ऑडिटोरियम सहित समस्त विकास खंडों में किया गया। गरीब कल्याण सम्मेलन कार्यक्रम का जीआईसी ऑडिटोरियम एवं समस्त विकासखंडों में जनपद की विभिन्न योजनाओं तथा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व शहरी, मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आयुष्मान भारत योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, पीएम स्वनिधि योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन आदि के सैकड़ों लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के विभिन्न जनपदों के लाभार्थियों से किये गए संवाद कार्यक्रम/उद्बोधन कार्यक्रम का अवलोकन किया। जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों एवं अधिकारियों को जो उत्तरदायित्व व लक्ष्य दिया गया है उसका अच्छे ढंग से निर्वहन करें तथा गांव गांव तक विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं का प्रचार प्रसार करें ताकि अधिकाधिक लोग इन योजनाओं का लाभ ले सके तथा इनसे जुड़ सकें। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई भी की गयी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश, भाजपा सांसद उपेन्द्र सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह, उपजिलाधिकारी नवाबगंज, परियोजना निदेशक डीआरडीए, परियोजना निदेशक डूडा, मुख्य चिकित्साधिकारी, एसीएमओ, जिला पूर्ति अधिकारी, संरक्षक हितेन्द्र कुमार सहित विभिन्न योजनाओं के सैकड़ों लाभार्थी मौजूद रहे।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

Don`t copy text!