चाकू के दिखाकर छीने रुपये

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स) । गाँवो में गोलगप्पे बेच कर वापस आ रहे एक युवक को बाइक सवार तीन युवकों ने चाकू के बल पर 18 सौ की नगदी सहित मोबाइल छीन कर फरार हो गये। पीड़ित ने थाना सफदरगंज में फिरौती की सूचना दी है। दतिया मध्यप्रदेश निवासी नवलकिशोर सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चौखंडी में कमरा किराये पर लेकर गांव गांव में घूमकर गोलगप्पे बेचने का काम करता है सोमवार की देर शाम नवल किशोर गोलगप्पे बेचकर चौखंडी वापस आ रहा था कि चौखंडी मोड़ के निकट अज्ञात तीन बाइक सवार युवकों ने चाकू के बल पर कीमती मोबाइल सहित 18 सौ की नगदी छीनकर फरार हो गये। पीड़ित ने थाना सफदरगंज में तहरीर दी है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

 

Don`t copy text!