किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया दबंग पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24टाइम्स) सहसवान - बदायूं 9719216984
सहसवान। चौदह वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गए दबंग किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने किया एक महिला सहित चार के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज । कोतवाली क्षेत्र एक ग्राम निवासी किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर मे बताया कि वह दिल्ली मे रहकर महनत मजदूरी करता है घर मे उसके बीबी बच्चे अकेले रहते हैं पंद्रह मई की रात करीब ग्यारह बजे प्रार्थी की पत्नी पड़ोस मे अपनी बहन के घर बेठी थी इसी ग्राम के ही शोयव ,मुस्लिम ,अशरफ ,मुनीफ़ा ,प्रार्थी के घर मे घुस आए और उसकी चोदह वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर उक्त आरोपी चार पहिया वाहन मे बेठाकर ले गए । प्राथी ने आशंका जाताई है कि उसकी बेटी के साथ कुछ गलत कर उसको कहीं जान से मारकर ठिकाने न लगा दें । उक्त आरोपी बीते काफी समय उसकी बेटी पर गलत नियत रखे हुए थे । जिसके बारे मे प्राथी की पत्नी ने उसे फोन पर सूचना दी थी । प्रार्थी ने बताया उसकी बेटी पच्चीस हजार की नगदी व दो तोले सोने के आभूषण लेकर गई है । पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर शोयव पुत्र अकरम,मुस्लिम पुत्र चमन ,अशरफ पुत्र असलम ,और मुनीफ़ा पत्नी अकरम को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया है ।मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24टाइम्स) सहसवान – बदायूं 9719216984

