भूमिहीनों को मालिकाना हक दिलाने का काम कर रही सरकार: रवि शंकर

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना राज्य सलाहकार समिति उत्तर प्रदेश शासन के सदस्य रविशंकर हवेलकर ने पीडब्ल्यूडी सर्किट हाउस प्रवास के दौरान कहा कि सत्ता का विकेंद्रीकरण व डॉ बाबा साहेब के सपनों का भारत बनाने का कार्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। ग्राम समाज की भूमि पर मालिकाना हक घरौनी देने का कार्य तेजी से किया जा रहा है, सरकार द्वारा वंचित वर्गाे जैसे वनटांगिया, मुसहर, आदिवासी, कबूतरा, बन्जारा, कंजर समाज के लिए पक्के आवास, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, गैस सिलेण्डर, रोजगार आदि के अवसर उपलब्ध कराये जा रहे है। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजनान्तर्गत विकास कार्य कराया जा रहा है जिसमें बिजली, पानी सड़क, सफाई, स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्यालय, विद्युत आपूर्ति, टीकाकरण, राशनकार्ड, आंगनबाड़ी केन्द्र, पंचायत भवन, सामुदायिक भवन, शुद्ध पेयजल, सड़को का निर्माण आदि कार्य शामिल है। श्री हवेलकर ने जगतापुरवा, नवाबगंज, उजियारी देवी, रानीघाट आदि क्षेत्र का दौरा किया। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, प्रदीप निषाद, सोनू अख्तर रंगरेज, ज्ञानशंकर हवेलकर, गयादीन प्रसाद, फखरे आलम, अलाउद्दीन, राजेश निषाद, अशफाक, राजकुमार आदि सम्बन्धित उपस्थित रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!