अवैध संबंधों के शक में की थी हत्यारोपी पति ने पत्नी की हत्या। आरोपी ने थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूँ। मुजरिया थाना क्षेत्र मे अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी ,घटना बच्चों के सामने घटी थी। बाद में महिला के चाचा की तहरीर पर पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था ।
पूरा मामला जनपद बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव तिगोड़ा का है। गांव निवासी नत्थो (32 वर्ष) पुत्री कृपाल की शादी करीब 15 वर्ष पहले कोतवाली सिविललाइंस क्षेत्र के गांव लोड़ा बहेड़ी निवासी वीरपाल से हुई थी। पति को शक था कि महिला का किसी से अवैध संबंध है। इसको लेकर दोनों में कई दिनों से विवाद चल रहा था। मंगलवार को पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इस पूरे घटना क्रम को बच्चों ने देख लिया। उन्होंने मामले की जानकारी मां के चाचा शिवपाल को दी। सूचना पर पहुंचे चाचा ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया और फरार आरोपी की तलाश में जुट गई। इसी बीच बुधवार रात आरोपी थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। पूछताछ में आरोपी हत्या की बात कबूल कर ली है। वीरपाल ने आरोप लगाए कि पत्नी दो बार गांव के दो युवकों के साथ जा चुकी थी। बाद में वापस आ गई थी। उसे शक था कि उसकी हत्या न कर दे। इसके चलते ही मंगलवार रात में विवाद के बाद उसकी हत्या कर दी।

एसपी देहात बोले- आरोपी से पूछताछ जारी
एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने बताया पति ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या की है। मृतका के चाचा की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपी पुलिस हिरासत में है। पूछताछ की जा रही है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!