सरकारी सेवा कर रहे कर्मचारियों का सेवा निर्वित होना सेवा काल का शाश्वत नियम है:- उपजिलाधिकारी महिपाल सिंह

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

राजस्व अहलमद पद से सेवा निर्वित हुए मुख्त्यार अहमद के विदाई समारोह में उमड़ा हुजूम।

सहसवान। उपजिलाधिकारी महिपाल सिंह ने कहा सेवानिर्वित होना सेवा काल का शाश्वत नियम है। जो भी कर्मचारी सरकारी सेवा काल में सेवा कर रहा है। उसकी सेवा निर्वित होना जरूरी है। परंतु वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सकुशलता के साथ सेवा निर्वित होना एक अहम सा है। वर्तमान में सरकारी सेवा में रहते हुए जनता की सेवा करने के दौरान कई विषम परिस्थितियों का भी सामना करना पड़ता है उपजिलाधिकारी तहसील सभागार में उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में बीते 5 वर्षों से राजस्व अहलमद पद से सेवा निर्वित हो रहे मुख्त्यार अहमद के विदाई समारोह में बोलते हुए कहे इससे पूर्व राजस्व अहलमद 25 सेवा निर्मित हो रहे मुख्त्यार अहमद के सहसवान तहसील कार्यालय में 15 साल अलग-अलग पदों पर कार्य करने का अनुभव तथा अपनी वाकपटुता के लिए चर्चित मुख्त्यार अहमद तहसील कार्यालय के साथियों के साथ ही नहीं बल्कि अधिवक्ताओं एवं नगर क्षेत्र की जनता एवं संभ्रांत लोगों एवं राजनीतिक लोगों से भी उनके संबंध मधुर रहे। उनके विदाई समारोह में उमड़ी भीड़ को देखकर तहसील कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी भी हतप्रभ रह गए। यह पहला मौका था। किसी सरकारी सेवारत कर्मचारी की विदाई समारोह में सरकारी कर्मचारियों के अलावा भारी तादाद में अधिवक्ता एवं सहसवान तहसील क्षेत्र के संभ्रांत एवं नगर की जनता के लोग शामिल हो और विदाई के समय उनके कार्यों की मधुर कंठ से सराहना की गई हो विदाई के समय अनेक लोगों की आंखें भी भर आई।


वही उपजिलाधिकारी महिपाल सिंह तहसीलदार शिवकुमार शर्मा लेखपाल संघ के अध्यक्ष एवं मंत्री ने ने फूल मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। तो वही किसी ने उन्हें साल उड़ाकर पुष्पगुच्छ प्रदान करते हुए तो किसी ने उन्हें उपहार भेंट करते हुए विदाई समारोह को एक सर्वश्रेष्ठ यादगार समारोह बना दिया। अपने साथी राजस्व अहलमद मुख्त्यार अहमद के साथ 15 साल तक कार्य करने वाले साथी उनके विदाई समारोह मे आंखें नम किए हुए दिखाई दिए तहसीलदार शिवकुमार शर्मा ने कहा की राजस्व अहमद पद से सेवा निर्वित हो रहे मुख्त्यार अहमद के साथ भी उनका चार-पांच महीने का कार्यकाल रहा उनके कार्य करने की शैली सराहनीय योग्य उन्होंने मुख्त्यार अहमद ने कहा अपनी सेवा काल के दौरान प्राप्त हुए अनुभवों को अपने साथियों को समय समय पर देकर मार्ग दर्शन करने का कष्ट करें उन्होंने अधीनस्थों से भी मुख्त्यार अहमद इस काल के दौरान हुए अनुभवों को ग्रहण करने का भी अनुरोध किया उन्होंने कहां कि मुख्तार अहमद एक बहुत अच्छे जुझारू निर्भीक निष्ठावान कर्मठ कर्मचारी थे। उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी गई वह उन्होंने अपने सही समय पर बखूबी जिम्मेदारी निभाई। तहसीलदार शिवकुमार शर्मा ने राजस्व अहमद मुख्त्यार अहमद को गले में हार व साल उड़ाकर तथा उपहार प्रदान करते हुए ईश्वर से उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि वह जहां भी रहे सेवाकाल के दौरान मिले अनुभवों को साथ ही कर्मचारियों के साथ शेयर करते रहे।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा सहसवान के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह यादव सचिव सत्यपाल सिंह यादव राजस्व निरीक्षक मोहम्मद रियाजुद्दीन सहायक राजस्व निरीक्षक सतीश शर्मा उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय के पेशकार आशु सक्सेना तहसीलदार मजिस्ट्रेट न्यायालय के पेशकार भूपेंद्र सिंह यादव माल बाबू मोहम्मद नईम वरिष्ठ अधिवक्ता रुकुम सिंह यादव अधिवक्ता सनी मिश्रा भाजपा वरिष्ठ नेता मनीष माहेश्वरी सहित अनेक संभ्रांत लोगों अधिवक्ताओं तहसील कर्मचारियों तथा जनता जनार्दन के लोगों ने सेवा निर्वित हो रहे राजस्व अहलमद मुख्त्यार अहमद को फूल मालाओं से लाते हुए भव्य स्वागत किया तथा उनके कार्यों की भूर भूर प्रशंसा की ।

वही उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय के राज्यपाल मत पद से सेवानिवृत्त हो रहे मुख्त्यार अहमद ने कहा सहसवान तहसील में महा जून वर्ष 2007 में उनकी नियुक्ति हुई थी इस नियुक्ति के दौरान उन्होंने अनेक पदों पर काम किया परंतु उन्होंने कभी भी किसी भी अधिकारी या अधीनस्थ को कार्यों में हस्तक्षेप करने का मौका नहीं दिया। क्योंकि वह अपना कार्य पूरी निष्ठा ईमानदारी के साथ बिना किसी टोका टाकी के समय से पूर्व भी निस्तारण कर देते थे। इस समय के दौरान उन्होंने अच्छे अधिकारियों की भी सराहना की तथा कहा कि अच्छे अधिकारियों से उन्हें अच्छा मार्गदर्शन भी मिला जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। उन्होंने अपने अधीनस्थों से भी कहा कि वह अपने कार्यों को जिम्मेदारी के साथ करें। कभी किसी भी अधिकारी को मौका ना दें कि वह आपके कार्यों में हस्तक्षेप करें इससे पहले कि वो कार्य निपटा दें।क्योंकि जिस कार्य को शासन प्रशासन ने हमें जिम्मेदारी दी है। उसका समय से निस्तारण करना हमारा परम दायित्व है। परम कर्तव्य है। सेवाकाल के दौरान उन्होंने अधीनस्थों क्षेत्र की जनता संभ्रांत लोगों के साथ अनजाने में हुई त्रुटियों की भी क्षमा याचना की। विदाई समारोह कार्यक्रम संपन्न होने के बाद जलपान कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया तत्पश्चात दर्जनों अधीनस्थ एवं साथीगण उन्हें उन्हें वाहन में बैठाकर उनके घर तक सकुशल पहुंचाकर आए इस दौरान ढोल मजीरा के बीच लोगों ने नृत्य भी किया। कार्यक्रम का संचालन कमर जमशेद ने किया।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!