आईटीआई परिसर में रोजगार मेला, 32 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। नोडल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य दीपक कुमार यादव ने जानकारी दी कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महुँआमऊ परिसर में आज दो जून को राजकीय आई.टी.आई. एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त प्रयास से रोजगार मेला का आयोजन किया गया। रोजगार मेला में आई.टी.आई. उत्तीर्ण व्यवसायों के प्रशिक्षार्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु आई.टी.आई की तरफ से आयी कुल तीन कम्पनियों में के.एन. ग्रुप आफ स्किल्स फतेहपुर बाराबंकी में छः, साधना सिक्योरिटी सर्विसेज बाराबंकी में छरू तथा डॉन बास्को एकेडमी फार स्किल एण्ड एम्प्लायमेंट (रॉयल इन्फील्ड) ट्रान्सपोर्ट नगर लखनऊ में 13, तथा सेवायोजन कार्यालय की तरफ से ब्राइड फ्यूचर आर्मेनिक हर्बल एवं आयुर्वेदिक कम्पनी में कुल सात अभ्यार्थियों का चयन परीक्षा, साक्षात्कार के माध्यम से किया गया। इस प्रकार संस्थान के पोर्टल पर आवेदित कुल 54 अभ्यर्थियों में से 32 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। कम्पनी के एच.आर. अमित कुमार वर्मा, विश्वजीत द्वारा चयनित बच्चों को ऑफर लेटर वितरित किये गये तथा 15 दिनों के अन्दर कम्पनी में ज्वाइनिंग हेतु बुलाया गया। कार्यक्रम का संचालन रोजगार मेला प्रभारी एल.एस.शुक्ल ने किया। कार्यदेशक राम सजीवन, प्रीतम सिंह, राम सिंह, अंकुर अस्थाना, विवेक कुमार, उबैदुल्लाह खान, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

