मिनी स्मार्ट सिटी के लिए नगर पालिका परिषद सहसवान को पेयजल व्यवस्था हेतु भारत सरकार को प्रथम किश्त के रूप में 64 करोड़ों रुपये का भेजा प्रस्ताव।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
प्रथम किस्त के रूप में मिले धन से नगर में ओवरहेड टैंक ट्यूबेल तथा पाइप लाइन डालने का कार्य किया जाएगा प्रारंभ।
सहसवान। भारत सरकार द्धारा बदायूं जनपद में अति पिछड़ी दो नगर पालिका परिषदों को मिनी स्मार्ट सिटी का दर्जा देने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद सहसवान में मिनी स्मार्ट सिटी के रूप में विकास कार्यों को पंख लगने शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी में नगर में सर्वप्रथम स्वच्छ पेयजल व्यवस्था के वास्ते चार ओवरहेड टैंक 8 नलकूप के अलावा पूरे नगर में खस्ता हालत में भूमिगत पाइप लाइन के अलावा नगर में सीवरेज लाइन बिछड़ने का सर्वे जल निगम की टीम द्वारा करने के उपरांत स्वच्छ पेयजल के वास्ते प्रथम किश्त के रूप में 64 करोड़ रुपये का प्रस्ताव विभाग द्धारा भारत सरकार को भेजा गया हैl ज्ञात रहे भारत सरकार द्वारा बदायूं जनपद में 50 हजार से अधिक आबादी बाली नगर पालिका परिषदों को मिनी स्मार्ट सिटी का दर्जा देकर बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए जाने के निर्देश दिए गए हैंl
अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया नगर पालिका परिषद सहसवान को मिनी स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के उद्देश्य भारत सरकार द्धारा मिनी स्मार्ट सिटी का दर्जा दिया गया है।मिनी स्मार्ट सिटी का दर्जा घोषित होने के उपरांत लगभग 80 हजार की आबादी वाली नगर पालिका परिषद सहसवान में मिनी स्मार्ट सिटी के रूप में नगर वासियों को स्वच्छ पेयजल दुरुस्त सड़कें दुरुस्त नाले नालियां के अलावा स्ट्रीट लाइट पार्क स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था की जानी हैl अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नगर में सर्वप्रथम जल निगम द्धारा नगर वासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से प्रत्येक घर धार स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराए जाने के लिए नगर के चारों कोनों पर चार ओवरहेड टैंक 8 ट्यूबवेल तथा नगर में खस्ताहाल अवस्था में पड़ी हुई पेयजल पाइपलाइन को बदलकर नई पाइप लाइन डाल पाए जाने के साथ उन गली मोहल्लों में नई पाइप लाइन डलवाए जाना जहां पर पूर्व में पाइप लाइन नहीं थी। इस पर सर्वे कार्य 1 सप्ताह पूर्व जल निगम द्धारा नगर सहसवान में आई हुई टीम द्वारा सर्वे करने के उपरांत नगर के चार स्थान ओवरहेड टैंक के लिए निकट काशीराम आवास कॉलोनी मंडी समिति के निकट डकारा मार्ग परशुराम टीला पूर्व पुरानी टंकी के पास मोहल्ला मोहदीनपुर के स्थान पालिका की भूमि को चिन्हित किया गया है जिसमें 8 ट्यूबेल का निर्माण कार्य कराया जाएगा नगर के प्रत्येक परिवार को स्वच्छ पेयजल 24 घंटे आपूर्ति मिल सके ऐसी व्यवस्था की जाएगी वही नगर में खराब खस्ता हालात में पड़ी पेयजल पाइप लाइन की जगह नई पाइप लाइन तथा उन गली कूचे में पेयजल पाइप लाइन डाली जाएगी जहां पूर्व में पेयजल आपूर्ति हेतु पाइपलाइन नहीं थी जल निगम की टीम द्धारा नगर में 1 सप्ताह पूर्व भ्रमण करते हुए ओवर हेड टैंक ट्यूबेल पेयजल पाइप लाइन बिछाए जाने के लिए प्रथम किश्त के रूप में 64 करोड रुपए का बनाकर जल निगम द्धारा भारत सरकार को भेजा गया है।
भारत सरकार द्धारा निर्माण कार्य के लिए नियुक्त की गई परम को प्रथम किश्त के रूप में मिली धनराशि के प्राप्त होते ही पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के उद्देश्य निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

