रिक्शा संचालकों से ठेकेदार द्वारा अभ्रद व्यवहार कर जबरन वसूली…
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
जैदपुर बाराबंकी! नगर पंचायत प्रशासन द्वारा ई रिक्शा चालकों से अवैध वसूली का मामला प्रकाश में आया है! ई रिक्शा संचालकों से ठेकेदार द्वारा अभ्रद व्यवहार कर जबरन वसूली की जा रही है! जबकि नगर पंचायत जैदपुर के बाइलाज में ऐसा कुछ भी नही है जो ई रिक्शा वालों से वसूली की जाये! ई रिक्शा संचालकों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है!
बताते चलें कि नगर पंचायत जैदपुर में सैकड़ों की तादाद में ई रिक्शा है! जिससे गरीब अपना व अपने परिवार का भ्रण पोषण करता है! शुक्रवार को सभी ई रिक्शा संचालकों ने अपने रिक्शा खड़े कर दिये और अवैध वसूली के विरूद्ध अड़ गये! ई रिक्शा चालकों का कहना है कि नगर पंचायत द्वारा हम लोगों से जबरन पड़ाव शुल्क ठेकेदार द्वारा वसूल कराया जाता है! अगर कोई रिक्शा चालक पैसे देने से इनकार करता है तो उससे अभद्र व्यवहार किया जाता है इतना ही नही बकायदा ठेकेदार द्वारा रिक्शा चालक की पिटाई भी कर दी जाती है! ई रिक्शा संचालकों का कहना कि कई बार नगर पंचायत कार्यालय जाकर अवैध वसूली की शिकायत की गयी परन्तु हम लोगों की एक भी नही सुनी जाती रिक्शा संचालकों का यह भी आरोप है कि हम लोग इस मामले को लेकर कई बार नगर पंचायत कार्यालय गये लेकिन वहाँ से भगा दिया!
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

