योगी सरकार की घोषणा के बाद यूपी में नौकरियों की बौछार,40 हजार पदों पर होगी भर्ती

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

यूपी पुलिस में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहे होनहारों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक हुई। जिसमें तबादला नीति 2022 को मंजूरी दे दी गई है। साथ ही बैठक में पुलिस के 40 हजार पदों पर भर्ती के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई। पुलिस विभाग के जिन पदों पर भर्ती होनी है उनमें पुलिस की रेडियो शाखा, कांस्टेबल, कांस्टेबल पीएसी और जेल वार्डर हैं। पुलिस विभाग में भर्ती के एलान के बाद तैयारी कर रहे युवाओं में काफी उत्साह है। युवाओं का कहना है कि लंबे समय से वह भर्ती का इंतजार कर रहे थे। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि तबादला नीति के तहत 15 से 30 जून तक तबादले किए जाएंगे। यह नीति वर्ष 2022-23 के लिए है। इसके तहत समूह क और ख के अधिकारियों द्वारा जनपद में तीन वर्ष और मंडल में सात वर्ष पूरे होने पर स्थानांतरण की व्यवस्था की गई है.

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!