बिसौली व वजीरगंज क्षेत्र में चला बाल श्रम उन्मूलन अभियान, मचा हड़कंप

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूँ। जिलाधिकारी दीपा रंजन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ वर्मा के निर्देशों के क्रम में श्रम विभाग के द्धारा बाल श्रम रेस्क्यू एंड जागरूकता अभियान श्रम विभाग, ए. एच. टी. यू., की संयुक्त टीम के द्धारा चलाया गया। सहायक श्रमायुक्त अजीत कनौजिया ने बताया अभियान वजीरगंज, आसफपुर, बिसौली क्षेत्र की दुकाओं, होटल, ढाबों व ईंट भट्टो पर चलाया जिसमे संयुक्त टीम के द्वारा दुकान वालों व ईंट भट्ठे बालों को जागरूक किया की वो बच्चों से काम न करवाए। अभियान के चलते मौके पर 4 प्रतिष्ठानों पर 8 बच्चों को चिन्हित करके उनके सेवायोजकों के विरुद्ध निरीक्षण टिप्पणी जारी की गई। सेवायोजकों के विरुद्ध बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन), अधिनियम 2016 के अंतर्गत कार्यवाही की जायेगी। साथ ही लोगों को बाल श्रम न करवाने के लिए भी जागरूक किया, अभियान में श्रम विभाग से श्रम प्रवर्तन अधिकारी सतेंद्र मिश्र, विचित्र सक्सेना, वरिष्ठ सहायक, जीशान अंसारी तकनीकी रिसोर्स पर्सन नया सवेरा, एएचटीयू से प्रभारी निरीक्षक अतर सिंह, कांस्टेबल सुशील रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!