गांव में एक-एक कर उठीं सात अर्थी, मातम पसरा

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बरेली-मथुरा हाईवे पर राजकीय मेडिकल कॉलेज के समीप मंगलवार दोपहर बाद भीषण हादसे में एक किशोर व छह महिलाओं समेत सात श्रद्धालुओं की हुई थी मौत।

बदायूँ। बरेली-मथुरा हाईवे पर राजकीय मेडिकल कॉलेज के समीप मंगलवार दोपहर बाद भीषण हादसे में एक किशोर व छह महिलाओं समेत सात श्रद्धालुओं की मौत के बाद बुधवार सुबह उनका गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। आधी रात पोस्टमार्टम होने के बाद एक-एक करके शव गांव स्थित घरों में पहुंचे तो यहां कोहराम मच गया। रात एक बजे पोस्टमार्टम के बाद शव गांव ओहरामई पहुंचे। यहां पहले से मौजूद परिजनों व रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। हालत यह थी कि गांव वाले पहले किसके घर पर मातमपोशी में जायें। बुधवार सुबह होते ही शवो के गांव के शमशान घाट व खेतों में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान पुलिस बल के साथ जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव अहोरामई के करीब 35 श्रद्धालु ज्येष्ठ की पूर्णमासी पर गंगा स्नान करने के लिये कछला के भागीरथ घाट पर गये थे। ट्रैक्टर ट्रॉली में बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग एवं नौजवान सवार थे। सभी लोग गंगा स्नान करके ट्रैक्टर ट्रॉली से घर के लिये लौट रहे थे। इसी बीच मेडिकल कॉलेज के समीप तेज रफ्तार डीसीएम ने आगे जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली और डीसीएम अनियंत्रित होकर खंती में पलट गयी। ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबने से एक किशोर, दो लड़कियों व चार महिलाओं की मौत हो गयी। हादसे में 19 लोग घायल हो गये।

हादसे में इन लोगो की हुई मौंत।
भीषण हादसे में सहदेव 12 वर्ष पुत्र बृह्मनंद, पूनम 32 वर्ष पत्नी सुधीर, सुषमा 60 वर्ष पत्नी लेखराज, संगीता 18 वर्ष ´पुत्री महेंद्र, शिवांनी 20 वर्ष निवासीगण अहरोमई, थाना मूसाझाग, मीरा 42 वर्ष पत्नी ग्रीश वमनपुरा, थाना हजरतपुर और अनीता 45 वर्ष पत्नी वीरपाल नवाव नगला, थाना मूसाझाग की मौत हुयी।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!