सहसवान संपूर्ण समाधान दिवस मैं डीएम व एसएसपी के ना आने से फरियादियों में दिखी मायूसी। एसडीएम व सी ओ ने सुनी समस्याएं
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता )एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। सम्पूर्ण समाधान दिवस मे आई कुल चौंसठ शिकायतें पाँच का मौके पर ही निस्तारण कर दिया बाकी शिकायतों को शीघ्र निस्तारण हेतू संबन्धित अधिकारियों को सोंप दिया।
सहसवान माह के पहले और तीसरे शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है इसी क्रम मे शनिवार को जिलाधिकारी दीपा रंजन बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओपी सिंह को सहसवान मे आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस मे जनसमस्याएँ सुन्नी थी लेकिन किसी कारणवश दोनों अधिकारी नहीं पहुँच पाये । जिसके चलते तहसील प्रांगण में लगे सम्पूर्ण समाधान दिवस मे एसडीएम महिपाल सिंह की अध्यक्षता मे तहसीलदार शिव कुमार सीओ चन्द्र्पाल सिंह ने लोगों की फरियाद सुनी जल्द ही समाधान का भरोसा दिलाया ।जिलाधिकारी और बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आने सूचना पर सुबह से ही फरियादयों की लंबी लंबी लायने लग लेकिन दोनों अधिकारियों के नहीं पहुँचने के चलते मायूसी हाथ लगी । इसी के साथ ही समाधान दिवस मे कुल चौंसठ शिकायत आईं जिसमे पाँच शिकायतों का मोके पर ही निस्तारण कर दिया ।बाकी शिकायतों को शीघ्र निस्तारण हेतू संबन्धित अधिकारियों को सोंप दिया गया । इस मोके पर तहसीलदार ,सीओ ,नायव तहसीलदार ,कोतवाल संजीव शुक्ला, पूर्ति निरीक्षक प्रदीप कुमार ,,आबकारी निरीक्षक अब्दुल अजीज ,एसडीओ सतेंद्र कुमार ,सीडीपीओ सतीश चंद्र,लेखपाल सुमित कुमार सहित तमाम संबन्धित अधिकारी मौजूद रहे ।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता )एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

