मोबाईल पर स्टेटस अपडेट करने वालो पर पुलिस की कड़ी नजर

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। मोबाईल फोन पर स्टेटस अपडेट करने वालो पर पुलिस की कड़ी नजर रहती है जिससे सतर्क रहने की जरूरत है। दो दिन पूर्व एक किशोर को अपने मोबाईल पर स्टेटस अपडेट करना महंगा पड़ गया पुलिस ने अवैध तमंचा सहित दो कारतूस के साथ किशोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बताते चले कि दो दिन पूर्व थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बड़ागांव निवासी 19 वर्षीय मोहम्मद अकरम पुत्र अकील अहमद उर्फ हाजी मुन्ना ने अपने मोबाइल फोन पर स्टेटस में देशी कट्टा के साथ फोटो लगा लिया था। जिसका फोटो वायरल होने पर हरकत में आयी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बंजारन पुरवा मोड़ से गिरफ्तार कर कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा व 2 जिंदा कारतूस बरामद किया।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

 

Don`t copy text!